ऋषिकेश: पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से लेकर खूफिया विभाग तक की टीमें बाहर प्रदेशों को देशों से आने वाले लोगों पर नजर बनाए हुए है। कोरोना के खौफ से लोग खासे परेशान हैं। इस बीच खबर आ रही है कि ऋषिकेश में एक आॅस्ट्रलियाई महिला बीमार चल रही थी। उसे निगरानी में रखा गया था, लेकिन अब वो कहीं अचानक गायब हो गई है। महिला के गायब होने की सूचना के बाद से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
कोरोना वायरस के खौफ के बीच उत्तराखंड के ऋषिकेश में रुकी बीमार ऑस्ट्रेलियाई महिला अचानक गायब हो गई। महिला के संक्रमित होने की आशंका है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टी अब महिला को ढूंढने में लगी है। जानकारी के अनुसार, महिला एक महीने से ऋषिकेश के तपोवन में एक महिला के घर में रह रही थी। वह काफी बीमार थी। शनिवार शाम को वह अचानक वहां से गायब हो गई। महिला के घर में न होने कमी सूचना मकान मालकिन ने तुरंत पुलिस को दी। महिला ने बताया कि वह कुछ दिन से बीमार थी। उसे बुखार और खांसी थी। उसने अपनी जांच भी नहीं कराई थी। इसके बाद से ही मुनिकीरेती थाना पुलिस इस महिला को ढूंढ रही है।