राजधानी में हुई राज्य की कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने कई फैसलों को हरी झंडी दी. कैबिनेट की बैठक में 5 विभागों के मामलों पर चर्चा हुई जिसमें आपदा, स्थानांतरण, शिक्षा संस्थान, सचिवालय, सडक दुर्घटना के मुआवजे को लेकर कई अहम फैसले किए गए..आईये आपको बताते है सरकार के अहम फेैसले.
1- सभी विभागों के स्थानातरण का समय बढ़ाया गया. 20 जुलाई तक सभी विभाग करेंगे स्थांतरण।
2-गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ीका नाम बदल कर गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग & टेक्नोलॉजी किया गया।
3- सचिवालय सुरक्षा सेवा में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के पद को मिली स्वीकृति।
4- केदारनाथ विकास प्राधिकरण में 14 पदों की संस्तुति। डीएम मुख्य कार्यपालक होंगे अधिकारी।
5-सड़क परिवहन दुर्घटना की राशि को 50 हजार से बढ़ा कर 1 लाख करने का फैसला।
6- आपदा के दौरान 10 लाख तक की कर सकेंगे सिंगल निविदा।