Big NewsInternational News

बड़ी खबर : रुस ने किया यूक्रेन पर हमला, 50 सैनिकों के मौत की खबर, सभी फ्लाइट कैंसिल

Russia-Ukraine

रूस ने जंग का ऐलान कर दिया है और यूक्रेन पर गोले बरसाने शुरु कर दिए हैं. बता दें कि रुस के हमले से दुनिया भर में हड़कंप मच गया है। अचानक से दो देशों के बीच हुए युद्ध से हर कोई सहम गया है। यूक्रेन में रूस ने सैन्य कार्रवाई की शुरुआत कर दी है. अब यूक्रेन और रूस की तरफ से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. रूस का कहना है कि वह सिर्फ यूक्रेन के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है. वहीं यूक्रेन का दावा है कि आम लोग भी मारे गए हैं. दावा किया जा रहा है कि रुस की ओर से किए गए हमले में 50 सैनिक मारे गए हैं. साथ ही आम नागरिकों के मारे जाने की खबर भी है।

बता दें कि युद्ध के बाद पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ेंगे। हमले की शुरुआत यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में धमाके से हुई. फिलहाल यूक्रेन मे दूसरे देशों के साथ-साथ पीएम मोदी से भी मदद मांगी है. वहीं अमेरिका ने रूस को चेताया है. चीन ने मामले को शांति से सुलझाने की गुजारिश की है.

UN में रूस ने हमले पर अपना पक्ष भी रखा है. इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा घोषित विशेष अभियान यूक्रेन के लोगों की रक्षा के लिए हैं, जो वर्षों से पीड़ित हैं. हमारा लक्ष्य यूक्रेन को नरसंहार से मुक्त करना है. इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ‘हम रूस के सामने नहीं झुकेंगे। ब्रिटेन ने यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा की है. ब्रिटेन ने कहा कि वो इस मामले में निर्णायक जवाब देंगे.

Back to top button