Big NewshighlightNational

बड़ी खबर : केरल में ‘निपाह वायरस’ ने ली 12 साल के बच्चे की जान

corona virus

देश में एक बार फिर से कोरोना ने पैर पसारने शुरु कर दिया है। 24 घंटे में देश में कोरोना के 42 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं तो वहीं 300 से ज्यादा मौतें हुई है। इस बीच कई नए वायरस की खबर सुनने में आ रही है। दुनिया में एक ओऱ जहां म्यू वायरस ने दस्तक दे दी है तो वहीं भारत में निपाह वायरस ने एक बच्चे की जान ले ली है।

जी हां मामला केरल का है एक नये वायरस ने बच्चे की जान ले ली। बता दें कि मौजूद समय में केरल में कोरोना संक्रमण का सबसे ज्यादा कहर बरप रहा है। वहीं, दूसरी ओर निपाह वायरस भी पैर पसार रहा है। कोझीकोड में आज तड़के निपाह वायरस से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। 3 सिंतबर को बच्चे की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो रही थी। शनिवार को बच्चे को एक निजी अस्पताल के आईसीयू में दाखिल कराया गया।रविवार सुबह पांच बजे बच्चे ने दम तोड़ दिया । वहीं, निपाह वायरस से बच्चे की मौत के बाद केंद्र की एक टीम कोझीकोड पहुंच गई है।

पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने निपाह वायरस से बच्चे की मौत की पुष्टि की है। इंस्टीट्यूट ने बताया कि बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि 12 वर्षीय लड़के को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर एक मेडिकल कॉलेज लाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

Back to top button