Big NewsRudraprayag

उत्तराखंड से बड़ी खबर : 3 दिन से बंद हैं ये यात्रा मार्ग, इन रास्तों पर खतरे से खाली नहीं सफर

badrnath road

रुद्रप्रयाग/यमेनोत्री : भारी बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार भारी बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भूस्खलन के कारण केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग तीन दिन से बंद है। यमुनोत्री मार्ग भी दो दिनों से लगातार बंद है। जिसके चलते लोग धामों की तरफ नहीं जा पा रहे हैं। रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग गौरीकुंड के घोड़ा पड़ाव व छौड़ी गदेरे में भूस्खलन से बंद है, जिसके चलते केदारनाथ यात्रा नहीं हो पाई है।

बदरीनाथ हाईवे क्षेत्रपाल और लामबगड़ में बंद है। गंगोत्री हाईवे डबरानी के पास और यमुनोत्री हाईवे पालीगाड़ और सिलाई बैंड के पास अवरुद्ध है। उधर, केदारनाथ यात्रा तीसरे दिन भी शुरू नहीं हो पाई है। सोनप्रयाग में ही यात्रियों को रोक दिया गया। जबकि केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित गौरीकुंड पहुंचा दिया।

बारिश के कारण पैदल मार्ग चीरबासा, जंगलचट्टी, भीमबली, लिनचोली और छानी कैंप में भी काफी संवेदनशील बना हुआ है। इन स्थानों पर पहाड़ियों से पत्थर गिरने व भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। साथ ही हिमखंड वाले स्थानों पर कीचड़ से फिसलने का खतरा भी हो गया है।

Back to top button