Big NewsDehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर: ये हो सकते हैं राज्य के नए CM, इनका नाम सबसे आगे

anil baluni

देहरादून: उत्तराखंड में सीएम बदलने की अटकलों पर आज विराम लग सकता है। दिल्ली में हुई हाई कमान की बैठक में कई नामों पर चर्चा की जा रही थी। अनिल बलूनी, धन सिंह रावत, सतपाल महाराज और अजय भट्ट के नाम सामने आए। हाईकमान ने ये फैसला किया कि राज्य में एक डिप्टी सीएम भी बनाया जाएगा। माना जा रहा है कि अनिल बलूनी या धन सिंह रावत के नाम पर मुहर लग सकती है।

सीएम बदलने की अटकलें लंबे समय से चली आ रही हैं। कई बार सियासी पारा भी गर्माया। विधायकों की दिल्ली दौड़ भी हुई, लेकिन त्रिवेंद्र हर बार बच निकले। इस बार गैरसैंण को मंडल घोषित करने के फैसले के बाद से मंत्री और विधायकों का पारा फिर चढ़ गया।

बार-बार अनदेखी से परेशान विधायक और मंत्रियों ने हाईकमान से मामले की शिकायत की। इस बार सांसद अजय भट्ट, अजय टम्टा से लेकर अल्मोड़ा जिले के बई बड़े नेताओं ने ने भी नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद असंतोष और बढ़ गया और मामला सीएम बदलने तक जा पहुंचा। दिल्ली से पर्यवेक्षक देहरादून भेजे गए। आनफानन में कोर ग्रुप की बैठक बुलाई गई।

सूत्रों के अनुसार उसके बाद दिल्ली लौट पर्यवेक्षकों ने सीएम त्रिवेंद्र और प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के खिलाफ रिपोर्ट दी। माना जा रहा है कि उसी रिपोर्ट पर यह फैसला लिया गया है। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का सिलसिला लगातार जारी है। इससे सीधेतौर पर राज्य की जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस बीच सीएम को दिल्ली तलब कर लिया गया। वहां अनिल बलूनी समेत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। आज 9 मार्च को सीएम त्रिवेंद्र देहरादून लौट आए। तीन बजे मीडिया से बात की और फिर उसके बाद राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

Back to top button