Big NewsDehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर: सोशल मीडिया में CM त्रिवेंद्र रावत के निधन की अफवाह, मुकदमा दर्ज

Breaking uttarakhand newsदेहरादून: राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया में अक्सर अफवाहों का दौर चलता रहता है। कई बार लोगों के मरने तक की झूठी अफवाहें फैलाई जा चुकी हैं। ऐसी ही अफवाह से आज पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई। किसी ने सोशल मीडिया में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के मरने की अफवाह फैला दी। पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की मानें तो आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फेसबुक पर मुख्यमंत्री के निधन की खबर फैलाई गई। इसके बाद यह मैसेज दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी वायरल होने लगा। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के आद पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है। डीजी लाॅ एंड आॅर्डर अशोक कुमार ने कहा कि इस तरह के लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। इस तरह की झूठी खबरें माफी के लायक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून के एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Back to top button