Big NewsUdham Singh Nagar

बड़ी खबर : पुलिस टीम पर फावड़े से हमला, बाल-बाल बचे दारोगा

Breaking uttarakhand newsरुद्रपुर: पुलिस लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। राज्य में सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं है। ऊधमिसंह नगर में बेरिया दौलत क्षेत्र में गश्त के दौरान सड़क पर बिना मास्क घूम रहे युवकों को पुलिस ने मास्क पहनने के लिए कहा तो एक युवक ने फावड़े से दरोगा पर हमला कर दिया, जिसमें दरोगा बाल बाल बच गए। ममला शनिवार का है। पुलिस रोजाना तरह गश्त कर रही थी। इस दौरान कुछ युवक मास्क के बिना ही सड़क पर घूम रहे थे, जिनको पुलिस टीम रोका तो वो हमलावर हो गए।

पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चारयुवक मौके से फरार हो गए। बेरिया दौलत पुलिस चैकी इंचार्ज प्रकाश चंद पुलिस और चिकित्सा टीम के साथ गांव बेरिया दौलत, कल्याणपुरी मार्ग पर एक शिकायत के आधार पर होम क्वारंटीन किए लोगों की चेकिंग के लिए जा रहे थे। चैकी इंचार्ज ने घर से बाहर बिना मास्क के निकलने पर कड़ी हिदायत देकर उन्हें खदेड़ दिया। इस पर एक युवक ने फावड़े से दरोगा पर हमला कर दिया, जिसमें दरोगा बाल-बाल बच गए।

पुलिस ने घेराबंदी कर गांव कल्याणपुरी निवासी गुरुसेवक को गिरफ्तार कर लिया। खबर मिलते वहां लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। चैकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपी गुरुसेवक सिंह और चार अन्य के खिलाफ धारा आपदा प्रबंधन एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Back to top button