Big NewsDehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर : नहीं टला खतरा, आज भी 8 जिलों में रेड अलर्ट

aiims rishikesh

देहरादून : कुदरत का कहर जारी है। भारी बारिश के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर पहाड़ी जिलों में लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में मौसम का खतरा फिलहाल टला नहीं है। आज भी नौ दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। ज्यादातर इलाकों में तेज बौछारें पड़ने की भी संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, देहरादून और हरिद्वार जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बौछार के साथ बहुत भारी बारिश हो सकती है। सभी जिलों के लिए एडवाइजरी जारी कर प्रशासन को आवश्यक सुरक्षा उपाय करने को कहा गया है।

अधिक ऊंचाई वाले और पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों के जाने पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा तेज बारिश से भूस्खलन और नदियों के जलस्तर बढ़ने का भी अनुमान लगाया गया है। नदियों से लगे क्षेत्रों में भी रेड अलर्ट किया गया है। हरिद्वार में गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। लगातार जलस्तर बढ़ने के कारण नदी किनारे रहे रहे लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Back to top button