Big NewsPithoragarh

उत्तराखंड से बड़ी खबर : नहीं थम रहा कुदरत का कहर, नाले में बहा पिकअप, ट्रक भी पलटा

Askot-Karnprayg Road

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के अस्कोट कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर बेरीनाग से थल के के पास ही बरड़ में भारी बारिश के कारण सड़क धंस गई है। हल्द्वानी से सामान लेकर जा रहा ट्रक सड़क पर पलट गया। थल-पांखू मार्ग पर सिल्दो के पास हुए भूस्खलन के दौरान एक पिकअप वाहन बह गया। एक मैक्स जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क अब भी बंद है। रात करीब दो बजे गोल गांव के लमतोड़ा तोक में लक्ष्मण राम के मकान के पास भूस्खलन होने से गोशाला ध्वस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार इस दौरान एक घोड़े की मलबे में दब कर मौत हो गई। हीपा गांव में जगत सिंह कार्की के मकान में मलबा घुस गया। घर मे रखा सारा सामान नष्ट हो गया है। नाचनी सुन्दरीनाग मार्ग में भारी मलबा आने से पैदल चलना भी संभव नहीं है। भूस्खलन के कारण पेड़ भी उखड़ गए हैं। काली नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। थल मुनस्यारी मार्ग सहित जिले के 29 मार्ग बंद है। आपदा प्रभावित क्षेत्र में हालात अभी भी सामान्य नहीं हुए हैं।

Back to top button