Big NewsDehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर: घर वापसी को इतनों ने किया आवेदन, किसी को नहीं था अंदाजा

Breaking uttarakhand newsदेहरादून: दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को अपने राज्यों में वापस लाने के लिए जैसे ही केंद्र सरकार ने अनुमति दी। राज्य सरकारें अपने लोगों को लाने की तैयारियों में जुट गई। उत्तराखंड सरकार ने भी बाहर फंसे लोगों को वापस लाने के लिए एक लिंक जारी किया है। उस पर एक दिन में ही इतने रजिस्ट्रेशन हो गए, जिसका सरकार को अंदाजा भी नहीं था। दूसरे राज्यों में फंसे 87 हजार लोग घर वापसी के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

इन लोगों को वापस लाने के लिए एसओपी भी जारी कर दी गई है। रेलवे से अलग से ट्रेन चलाने की मांग भी की गई है। फिलहाल बसों से ही लोगों को लाया जाएगा। इस दौरान पूरी सावधानी के साथ व्यक्तिगत दूरी, मास्क, सैनिटाइजेशन मानकों का पालन किया जाएगा। केंद्र से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही सारी कार्यवाही हो। राज्य में आने पर यदि होम क्वारंटीन किया जाएगा। उसके लिए व्यवस्था की जा रही है। ज्यादातर लोग पहाड़ी जिलों के हैं।

Back to top button