Big NewsDehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर : हरक ने त्रिवेंद्र से पूछा, बताएं, BJP में कौन हैं कौरव ?

https://youtu.be/b__qsBxce28

देहरादून: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सीएम की कुर्सी से हटने के बाद लगातार बयान जारी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि उनको कौरवों ने छल से मारा है। इस बयान पर अब कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत पर पलटवार किया है। हरक और त्रिवेंद्र के बीच तनातनी किसी से छुपी नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने बड़ा पलटवार किया है। कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में होेली मिलन कार्यक्रम में इशारों में कहा था कि उनको मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने को लेकर कहा था कि उनके साथ छल हुआ।

अपने इस बयान के दौरान उनहोंने महाभारत में अभिमन्यू का उदाहरण दिया था। हालांकि इसमें भी वो गड़बड़ी कर गए थे। उन्होंने अभिमन्यू को द्रोपदी का पुत्र बताया था। जबकि वो सुभद्रा के पुत्र थे। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद अभिमन्यु करारा दिया था। तब से ही उनका ये बयान चर्चाओं में है। इस पर सोशल मीडिया में भी जमकर कमेंट हो रहे हैं।

उनके उस बयान के बाद यह मानकर चल रहे थे कि त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने को लेकर पार्टी और हाईकमान से नाराज चल रहे हैं। लेकिन, आज कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को हल्के बयान देने से बचने की नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि क्या आज उनके लिए पार्टी के नेता और हाईकमान कौरव हो गए हैं ? हरक के इस सवाल के बाद भाजपा में सियासी पारा चढ़ सकता है। यह भी देखना होगा कि पलटवार करने में माहिर त्रिवेंद्र इस पर क्या जवाब देते हैं।

Back to top button