उधम सिंह नगर : किच्छा के पूर्व पालिका अध्यक्ष महेंद्र चावला का निधन हो गया है, जिससे शहरभर में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला काफी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके बाद आज शाम आवास विकास निवास पर उनका निधन हो गया है। निधन का समाचार सुनते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। शोक सांत्वना देने लोग उनके निवास स्थान पर पहुंच रहे हैं।