Big NewsDehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर: डीजल पर नहीं लगेगा कोविड टैक्स, शराब और पेट्रोल पर लगना तय!

Breaking uttarakhand newsदेहरादून: देशभर में कई राज्यों की सरकारों ने शराब पर कोविड-19 टैक्स लगाया है। साथ ही पेट्रोल और डीजल पर भी टैक्स लगाया है। उत्तराखंड सरकार भी कल शाम पांच बजे होने वाली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है। इस बैठक में डीजल को कोविड-9 मुक्त रखने के संकेत मिले हैं।

मुख्यमंत्री आवास में होने वाली इस बैठक में शराब पर कोविड-19 टैक्स लगाया जा सकता है, जिससे शराब के दाम बढ़ जाएंगे। साथ ही पेट्रोल को भी इसके दायरे में लाया जा सकता है। हालांकि डीजल में कोई टैक्स लगाने पर छूट मिल सकती है। उसके पीछे यह कारण माना जा रहा है कि डीजल से सीधेतौर पर किसान प्रभावित होते हैं।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी इस बात के संकेत दिए हैं कि कल होने वाली कैबिनेट बैठक में सरकार प्रदेश को लाॅकडाउन के कारण हुए राजस्व नुकसान की भरपाई के लिए कुछ चीजों पर पर टैक्स बढ़ा सकती है। उनको राज्य में हुए आर्थिक नुकसान के लिए बनी समिति का जिम्मा सौंपा गया था।

Back to top button