देहरादून : एक और जहां उत्तराखंड भाजपा में 16 जनवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आई है।
जी हां कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजकुमार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजकुमार को “उत्तराखंड एससी विभाग” का चैयरमेन नियुक्त किया है। वहीं खबर है कि कांग्रेस की नए कार्यकारिणी की भी जल्द घोषणा हो सकती है।
वहीं नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इंदिरा हृदयेश व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह का हार्दिक आभार जताया।