Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर, यूकेडी को लगा बड़ा झटका, पौड़ी से ब्रेकिंग न्यूज

Indian National Congress

देहरादून : 2022 के चुनाव में कम ही समय बचा है लेकिन इससे पहले नेता का और मंत्री-विधायकों का दल बदलने का सिलसिला जारी है. इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड कांग्रेस से है। बता दें कि आज सोमवार को यूकेडी को बड़ा झटका लगा है। यूकेडी के एक दर्जन से ज्यादा नेताओ ने कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और हरीश रावत की उपस्थिति में यूकेड़ी के नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

बता दें कि चुनाव से पहले नेता कार्यकर्ताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज यूकेडी़ के दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा और 2022 में जीत का दावा किया। इस दौरान सभी में उत्साह दिखा। पूर्व सीएम हरीश रावत समेत प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

आपको बता दें कि आज पहले कांग्रेस मुख्यालस में हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त प्रेसवार्ती की और फिर कांग्रेस में कई नेताओं को सदस्यता दिलाई। बता दें कि पौड़ी जिले के कई नेता कार्यकर्ता भी कांग्रेस का हाथ थामेंगे। इसमे जिलाध्यक्ष, जिला कोषाध्यक्ष,जिला उपाध्यक्ष,जिला महामंत्री,ब्लॉक अध्यक्ष,ब्लॉक सचिव समेत 400 नेता शामिल हैं जो कांग्रेस की सदयस्ता ग्रहण करेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें