Big NewsDehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर : कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक कोरोना पाॅजिटिव, एम्स में होंगे भर्ती

aiims rishikesh

हरिद्वार: कोरोना का कहर उत्तराखंड में होने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना का कहर सीएम ऑफिस से लेकर विधायक और कैबिनेट मंत्री तक कोरोना की चपेट में आ गए हैं। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक भी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। उनका एंटीजन टेस्ट कराया गया था, जिसमें वो पॉज़िटिव पाए गए हैं।

मदन कौशिक ने एक दिन पहले ही खुद को क्वारंटीन कर लिया था। उसके बाद माना जा रहा था मदन कौशिक भी कोरोना पाॅजिटिव हो सकते हैं। दरअसल, उनका एक पीआरओ कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। मदन कौशिक भी उन्हीं के संपर्क में आ गए थे। जिसके बाद उन्होंने खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया था।

जानकारी के अनुसार मदन कौशिक कल रात को ही हरिद्वार के निजी अस्पताल में भर्ती हो गए थे। आज उनका कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव पाई गई है। जानकारी के अनुसार उनको एम्स में भर्ती कराया जाएगा।

Back to top button