Dehradunhighlight

उत्तराखंड से बड़ी खबर : BJP हाईकमान ले रहा मंत्रियों की बैठक, तैयार होगी ये रणनीति

banshidhar bhagat

 

देहरादून : भाजपा हाईकमान उत्तराखंड में सक्रिय हो गया है। आनलाॅक-5 की शुरूआत के साथ ही भाजपा आलाकमान ने राज्य मंत्रीमंडल की बैठक लेनी भी शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश कर मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसमें मंत्रियों के उनके तीन साल के कार्यकाल के बारे में जनता के फीडबैक के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। उसीके आधार पर आगामी कार्यक्रम तैयार किया जाएंगे।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सतपाल महाराज, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री धन सिंह रावत और रेखा आर्य मौजूद हैं। साथ ही भाजपा संगठन से महामंत्री राजू भंडारी, कुलदीप कुमार बैठक में शामिल हैं।

माना जा रहा है कि बैठक में सरकार के रिपोर्ट कार्ड और पार्टी के आगामी कार्यों पर चर्चा होगी। यह भी कहा जा रहा है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी इस बैठक में रणनीति पर चर्चा हो सकती है। बैठक से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के मंत्रियों से साढ़े तीन साल के कार्यों और योजनाआंे को लेकर जनता के फीडबैक जानकारी ली जाएगी। साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

Back to top button