Big NewsDehradun

उत्तराखंड : सल्ट उप चुनाव के लिए BJP ने की आधिकारिक घोषणा, महेश जीना ही होंगे उम्मीदवार

अल्मोड़ा : सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा के प्रत्याशी महेश जीना होंगे। जीना के निधन के बाद शर्ट विधानसभा सीट खाली हुई जिसमें कई उम्मीदवारों के नाम सामने आए लेकिन, भाजपा ने स्वर्गीय विधायक सुरेंद्र जीना के बड़े भाई महेश जीना को उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है।

BJP candidates

सुरेंद्र जीना ने विधायक रहते हुए सल्ट विधानसभा क्षेत्र में विकास के मामले में काफी कार्य किया है, जिसका फायदा उनके भाई महेश जीना को सीधे तौर पर मिलेगा। जनता से सीधे जुड़े होने के कारण विधानसभा क्षेत्र की जनता भी स्वर्गीय विधायक सुरेंद्र जीना को अपने बेटे की तरह मानती थी इसलिए इस चुनाव में महेश जीना को सहानुभूति का भी बड़ा फायदा होगा।

महेश जीना बीकॉम ग्रेजुवेट हैं और निजी व्यवसाय करते हैं। भाजपा के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। पिछले 38 सालों से वह संघ के सिपाही के तौर पर काम कर रहे हैं। ऐसे में उनके टिकट की दावेदारी को संगठन से भी काफी मजबूती मिली, जिसके बाद सभी दावेदारों को पकड़ते हुए पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है।

Back to top button