Big NewsDehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर: सरकार ने बर्खास्त किए 426 डाॅक्टर, इतने डाॅक्टरों की होगी भर्ती

426 doctorsदेहरादून: उत्तराखंड सकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने गायब चल रहे 426 डाॅक्टरों को बर्खास्त कर दिया है। लोक सेवा चयन आयोग से चयन के बाद राज्य के 385 डॉक्टरों ने ज्वाइन ही नहीं किया। 2010 से 2016 के बीच आयोग की ओर से इन डॉक्टरों का चयन किया गया था। इनके अलावा 41 ऐसे डाॅक्टर भी निकाले गए हैं, जिन्होंने एक बार ज्वाइन तो किया, लेकिन छुट्टी पर जाने के बाद फिर वापस नहीं लौटे।

मुख्य सचिव ने बताया कि इन सभी डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है। इससे राज्य में नए डॉक्टरों की भर्ती का रास्ता साफ होगा और राज्य में खाली चल रहे डॉक्टरों के सभी पदों को भरा जा सकेगा। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि 426 डॉक्टरों को बर्खास्त करने के साथ सरकार ने 647 डॉक्टरों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। इसमें से 467 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव जल्द उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड को भेजा जाएगा। साथ ही 180 डॉक्टरों के पदों को पुनर्जीवित करने के बाद उप पर भी र्ती प्रक्रिया शुरू करेगी।

Back to top button