Big NewsNational

बड़ी खबर : देश में ओमिक्रोन से पहली मौत, लगातार बढ़ रहा कहर, 24 घंटे में आए 1270 मामले

CORONA VIRUS OMICRON

देश में एक बार फिर से कोरोना का कहर बरपने लगा है। लगातार ओमिक्रोन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं देश में ओमिक्रोन के पहले मरीज की मौत हो गई है। बता दें कि ओमिक्रोन का सबसे ज्यादा कहर दिल्ली और महाराष्ट्र में बरप रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में भी इन्ही दोनों राज्यों में सबसे ज्यादा कहर बरपा था। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के पहले मरीज की मौत हुई है।

ओमिक्रोन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी किया है। मंत्रालय के अनुसार देश में नए वैरिएंट के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1270 हो गई है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मरीज हैं। इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 450 और दिल्ली में इसके 320 मरीज हो गए हैं। देश में ओमिक्रोन के कुल 1270 मरीजों में अकेले महाराष्ट्र और दिल्ली में 870 मरीज हो गए हैं। बता दें कि गुरुवार को महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 198 मामले दर्ज किए गए थे। इनमें अकेले मुंबई से 190 मामले हैं

देश में ओमक्रोन से पहली मौत महाराष्ट्र में हुई है। 52 वर्षीय पीड़ित व्यक्ति नाइजीरिया से लौटा था। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 28 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। मरीज को पिंपड़ी चिंचवाड़ नगर निगम, पुणे के यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि गुरुवार को रिपोर्ट मिली कि वह ओमिक्रोन से संक्रमित था।

Back to top button