Big NewsDehradun

बड़ी खबर : दो जिलों में बरपा कुदरत का कहर, मकान मलबे में दफन, एक की मौत, एक महिला लापता!

Breaking uttarakhand newsपिथौरागढ़/चमोली: पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी और बंगापानी क्षेत्र में मौसम का रौद्र रूप लोगों को डरा रहा है। बंगापानी में कुछ दिन पहले ही पूरा गांव ही दफन हो गया। अब तक 12 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार देर रात को फिर से बादलों का कहर बरपा। चमोली में भी सोमवार रात और हुई भारी बारिश ने पूरा गांव की बर्बाद कर दिया। गनीमत रही कि लोगों ने समय रहते अपनी जान बचा ली। यहां कई घर मलबे में दफन हो गए हैं। बीआरओ का पुल टूट गया है। कई घरों में बरसात का पानी घुस गया है। जीबली गांव में एक महिला लापता बताई जा रही है।

चमोली जिले में सोमवार तड़के बादलों ने खूब कहर मचाया है। घाट ब्लॉक के पडेर गांव के किमदु तोक बादल फटा. यहां एक महिला की मौत हो गई है और एक बच्ची घायल है। इसके अलावा मवेशियों को भी नुकसान पहुुंचा है। धारचूला मुनस्यारी में बारिश ने तबाही मचाई है। यहां बीआरओ का पुल बह गया है। 100 से अधिक गावों का मुख्यालय से संपर्क कट गया है। जराजीबली, गलाती, बरम सहित कई गावों में पानी घुसने से लोगों में दहशत है।

Back to top button