देहरादून : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सबसे बड़ा मुदा 20 साल के गवर्नेंस बनाम दिल्ली के 5 साल के विकास का है। दिल्ली में सस्ती बिजली और पानी मिल सकता है, तो फिर उत्तराखंड में क्यों नहीं ये उत्तराखंड की जनता सोच रही है।
उत्तराखंड के लोगों ने बदलाव का मन बनाया है। हर 5 साल बार बदलाव होता आया है। लेकिन, इस बार तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी की सरकार 2022 में जनता के सामने है और जनता उसे ही चुनेगी।
दिल्ली के केजरीवाल का मॉडल उत्तराखंड में 2022 के बाद लागू हो जाएगा। मनीष सिसौदिया ने कहा कि अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य जनता को देंगे। जल्द ही उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का नाम घोषित किया जाएगा। नाम घोषित करते ही उत्तराखंड के लोग आप पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे पर गर्व करेंगे।