highlightNational

बड़ी खबर : जयपुर में दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक ही परिवार के 9 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, शहर में अलर्ट

Big news: 9 members of the same family returned from South Africa in Jaipur

साउथ अफ्रीका के कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने भारत ही नहीं पूरी दुनिया में दहशत फैला दी है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। वहीं इस बीच बड़ी खबर राजस्थान के जयपुर से है जहां आदर्शन नगर में एक ही परिवार के 9 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है. खास बात ये है कि इन 9 लोगों में से चार लोग ऐसे हैं जो हाल ही में साउथ अफ्रिका से लौटे हैं. स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी दी है.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ओमिक्रोम है या नहीं इसकी पुष्टि करने के लिए पॉजिटिव लोगों के सैंपल को जिनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजा गया है. परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उनके परिवार के चार लोग अभी हाल ही में साउथ अफ्रीका से भारत आए थे. दक्षिण अफ्रिका लौटे लोगों की कोरोना रिपोर्जिट पॉजिटिव पाई गयी थी. जबकि उनके संपर्क में आने के बाद परिवार के पांच और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है. चिकित्सा विभाग की टीम ने सभी लोगों को क्वारंटाइन कर दिया है.

Back to top button