Nationalhighlight

UPI से लेकर रसोई गैस तक…., 1 अगस्त से होंगे ये बड़े बदलाव, जो आपकी जेब पर डाल सकते हैं सीधा असर

Big Financial Changes From August 1: अगस्त का महीना नए फाइनेंशियल बदलाव लेकर आ रहा है। 1 अगस्त से कई ऐसे फाइनेंशियल बदलाव होने जा रहे हैं जो आपकी जेब पर सीधा असर डाल सकते है। UPI के नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है। तो वहीं ईंधन, रसोई गैस आदि की भी कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। चलिए जानते है उन बदलावों के बारे में।

ये भी पढ़ें:- अरे, ये क्या बोल गए Premanand Maharaj !, अनिरूद्धाचार्य के बाद प्रेमानंद जी का वीडियो वायरल

Financial Changes From August 1: UPI में भी हो रहे ये बदलाव

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम यानी की NPCI ने UPI यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। पेटीएम, फोनपे और गूगल पे आदि यूपीआई एप्स पर लोड कम करने के लिए लिमिट तय की जाएगी। इस बदलाव के तहत अब यूजर्स 50 से ज्यादा बार अपना अकाउंट बैलेंस चेक नहीं कर पाएंगे।

इसके साथ ही केवल 25 बार ही यूजर्स ऐप से बैंक अकाउंट से जुड़ी डिटेल देख पाएंगे। साथ ही ऑटो-पे के लिए टाइम स्लॉ तय हुआ है। सुबह 10 से पहले, दिन में 1 बजे और शाम पांच बजे के बीच और 9.30 के बाद। ये सारे नियम सभी यूपीआई यूजर्स पर लागू होंगे।

ये भी पढ़ें:- PAN 2.0 प्रोजेक्ट!, Pan Card को लेकर बड़ा ऐलान, पैन कार्ड धारक जान लें नया नियम

रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी? LPG Gas

हर महीने तेल विपणन कंपनियां (OMCs) घरेलू और व्यावसायिक दोनों रसोई गैस सिलेंडरों की कीमतों का रिव्यू करता हैं। बीते महीने कमर्शियल LPG सिलेंडरों के रेट में 60 रुपए कम किए गए थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी कीमतों में कटौती होगी।

ऐसे में सरकार द्वारा 1 अगस्त को रसोई गैस सिलेंडरों की कीमतों का रिव्यू किया जाएगा। जिसका असर आपकी जेब पर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:- सितंबर से ATM में 500 रुपये के नोट मिलने हो जाएंगे बंद!, ये जानना आपको बेहद जरूरी

CNG और PNG की भी बढ़ेगी कीमत

9 अप्रैल से CNG और PNG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 1 अगस्त से कीमतों में बदलाव हो सकता है। कीमत बढ़ने पर आने-जाने का और खाना पकाने के लिए रसोई का खर्च बढ़ सकता है।

हवाई सफर होगा महंगा!

1 अगस्त से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है। बता दें कि इनका इस्तेमाल हवाई जहाजों में किया जाता है। अगर ATF की कीमतों में बढ़ोतरी होती है तो एयरलाइंस इसका बोझ पैसेंजर्स पर डाल सकती हैं। जिसके चलते एयर टिकट्स महंगे हो सकते है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button