Big NewsDehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर : कांग्रेस के दो नेताओं का कोरोना से निधन

BIG BREAKING FROM UTTARAKHAND

देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस के लिए शनिवार का दिन दुखद रहा। कांग्रेस के दो नेताओं की कोरोना से जान चली गई। इनमें एक पौड़ी जिले के कोटद्वार निवासी जगमोहन सिंह नेगी हैं और दूसरे देहरादून जिले के ऋषिकेश निवासी जयपाल सिंह जाटव हैं। कांग्रेस ने आज दो नेताओं को खो दिया। कांग्रेस में शोक की लहर है।

बता दें कि 75 वर्षीय जगमोहन सिंह नेगी कोटद्वार के रतनपुर निवासी थे। वह हरीश रावत सरकार में विधि एवं परिसीमान आयोग के अध्यक्ष रहे। कुछ दिन पहले उन्हें कोरोना संक्रमित हुए। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वे करीब 7-8 दिन से भर्ती थे। आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

वहीं ऋषिकेश में हरिद्वार मार्ग स्थित डिग्री कॉलेज के समीप रहने वाले जयपाल सिंह जाटव (60) का भी आज 22 मई को कोरोना के चलते निधन हो गया। जयपाल सिंह जाटव कांग्रेस में सक्रिय रहे। हरीश रावत सरकार में उन्हें दायित्वधारी का दर्जा दिया गया। इस पद पर वे सिर्फ सात दिन ही रह पाए। तब हरीश रावत सरकार संकट में आ गई थी। जयपाल जाटव की ऋषिकेश में दो दुकानें हैं। एक में वह खुद बैठते थे और दूसरी में उनका बेटा बैठा करता है।

Back to top button