National

यूपी में सपा को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव सहित 2 लोगों ने ज्वाइन की बीजेपी पार्टी

उत्तर प्रदेश में सपा पार्टी को बड़ा झटका लगा है। फर्रुखाबाद से छह बार विधायक रहे पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, उनकी बेटी जिला पंचायत अध्यक्ष मोना यादव और बेटे सचिन यादव ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली है।

उपमुख्यमंत्री ने दिलाई बीजेपी की सदस्यता

बता दे कि पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, उनकी बेटी जिला पंचायत अध्यक्ष मोना यादव और बेटे सचिन यादव को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। हालांकि नरेंद्र सिंह यादव मुलायम सिंह यादव के खास लोगों में गिने जाते रहे, लेकिन बदली परिस्थितियों में खुद को उपेक्षित महसूस करते हुए उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली है।

कई नेताओं ने छोड़ा सपा का दामन

मालूम हो कि इससे पहले फिरोजाबाद से पूर्व विधायक हरिओम यादव और पूर्व विधायक ओम प्रकाश भी सपा छोड़ चुके हैं। जबकि शाहजहांपुर में पार्टी की दिग्गज नेता और महापौर पद की प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने ऐन मौके पर पाला बदलकर भाजपा की प्रत्याशी बन गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें