Bjp UttarakhandChampawat NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

भाजपा को बड़ा झटका, यशपाल आर्य के साथ छोड़ी थी पार्टी, घर वापसी भी साथ की

Indian National Congress

चंपावत से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि चंपावत की वरिष्ठ महिला नेत्री और कुछ दिनों पहले भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाई गईं विमला सजवान ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस भवन में यशपाल आर्य ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। बता दें कि विमला ने 2017 में यशपाल आर्य के साथ ही भाजपा ज्वाइन की थी। और अब साथ ही भाजपा छोड़कर वो कांग्रेस में आ गई हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी की ओर से देहरादून में आयोजित पूर्व मंत्री यशपाल आर्य के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कई नेताओं ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। इनमें चम्पावत जिले की विमला सजवान शामिल हैं जिन्हें 3 दिन पहले ही भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्यता प्राप्त की थी लेकिन किसे भी नहीं पता था कि वो तीन दिन बाद पार्टी छोड़ देंगे।

आपको बता दें कि विमला सजवाण 2002 में चम्पावत में विस चुनाव भी लड़ चुकी हैं, उन्हें हार का सामने करना पड़ा था लेकिन मतो का अंतर बेहद कम था। वह कांग्रेस की प्रदेश महासचिव भी रह चुकी हैं। 2017 में यशपाल आर्य के साथ ही विमला भी भाजपा में शामिल हो गई थीं। वह इलाके में बड़ी महिला नेत्री का रुतबा रखती हैं। इसी को देखते हुए तीन दिन पूर्व ही भाजपा ने विमला को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया था लेकिन उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। विमला सजवाण बीते निकाय चुनाव में बनबसा से भाजपा के टिकट से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें