highlightUttarakhandUttarkashi

उत्तरकाशी बड़कोट के पास यमुनोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, ट्रक में लदे चार घोड़े खच्चरों की मौत, वाहन चालक घायल

यमुनोत्री हाईवे पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे से ट्रक में लदे चार घोड़े खच्चरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन चालक घायल हो गया। वहां चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चारधाम यात्रा की चल रही थी तैयारी

स्थानीय लोग चारधाम यात्रा के लिए हिमाचल प्रदेश से घोड़े खच्चर को जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए ला रहे थे।

इसी दौरान यमुनोत्री हाईवे के पास यह हादसा हो गया। बता दे इस हादसे में ट्रक में लदे चार घोड़े-खच्चरों की मौके पर ही मौत हो गई है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button