Dehradun NewsHighlight

भूपेंद्र बसेड़ा का नया गीत ‘नशा करिए जन’ हुआ लॉन्च, नशे के खिलाफ जागरूकता का दिया संदेश

उत्तराखंड के प्रसिद्ध गीतकार और गायक, मुख्यमंत्री निजी सचिव भूपेंद्र बसेड़ा का नया गीत ‘नशा करिए जन’ लॉन्च हो गया है. इस गीत के माध्यम से उन्होंने समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करने और युवाओं को इससे दूर रहने का संदेश दिया है.

भूपेंद्र बसेड़ा का नया गीत ‘नशा करिए जन’ हुआ लॉन्च

बता दें भूपेंद्र बसेड़ा इससे पहले भी समाज को जागरूक करने वाले कई गीत लिख और गए चुके हैं. जिन्हें लोगों ने खूब सराहा है. उनके गीतों की खासियत ये है कि वे सामाजिक मुद्दों को संगीत के जरिये प्रस्तुत करते हैं, जिससे लोग आसानी से जुड़ पाते हैं. इस गीत के माध्यम से उन्होंने युवाओं को नशे से बचने और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया है.

श्रोताओं से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया

भूपेंद्र बसेड़ा के गाने के लॉन्च के बाद से ही इसे श्रोताओं से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. इससे पहले भूपेंद्र बसेड़ा हर घर तिरंगा, ओ चना, उत्तराखंड गीत और ओ परदेशी जैसे कई सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कई गीत प्रस्तुत किए हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें