Big NewsUttarakhand

भानियावाला-ऋषिकेश नेशनल हाईवे बनेगा फोर लेन, इतने हजार करोड़ का बजट एलॉट

Bhaniyawala-Rishikesh National Highway
concept pic

देवभूमि उत्तराखंड में अब सफर और भी आरामदायक होने जा रहा है। भानियावाला-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग अब जल्द ही 4 लेन बन जाएगा। इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 1,036.23 रूपये करोड़ की स्वीकृति दे दी है।

भानियावाला-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग बनेगा 4 लेन

प्रदेश में लगातार सड़कों को आरामदायक बनाने पर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब भानियावाला-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग 4 लेन बनने जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 1,036.23 रूपये करोड़ की स्वीकृति दे दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर भानियावाला-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग को 4 लेन बनाने के लिए 1,036.23 रूपये करोड़ की स्वीकृति की जानकारी दी। जिस पर सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

वहीं नितिन गडकरी ने सितारगंज से होकर जा रहे बरेली पीलीभीत नेशनल हाईवे के सुधारीकरण को भी मंजूरी दी है। इस संबंध में भी उन्होंने ट्वीट किया है।

nitin gadkari tweet

देवभूमि में अब सफर होगा और भी आरामदायक

देवभूमि में अब सफर और भी आरामदायक होने जा रहा है। जहां एक ओर भानियावाला-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग 4 लेन बनने वाला है। तो वहीं दूसरी ओर देहरादून-दिल्ली हाईवे का काम भी जल्द ही पूरा होने वाला है। देहरादून-दिल्ली हाईवे का काम 40 फीसदी काम पूरा हो चुरा है। दिसंबर तक इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

देहरादून-दिल्ली हाईवे पर जल्द गाड़िया फर्राटा भरेंगे। पहले देरहादून से दिल्ली सहारनपुर मार्ग से पहुंचने में 6 से 7 घंटे लगते थे। जबकि दिल्ली-मेरठ मार्ग से जाने में 5 घंटे लगते थे। लेकिन इस हाईवे के बनने के बाद देहरादून से दिल्ली सिर्फ ढाई घंटे में ही पहुंचा जा सकेगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button