Big NewsNationalPolitics

भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा हुआ मंजूर, महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बने रमेश बैस

bhagat singh koshiyari

 

भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा मंजूर भी हो गया है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। उनके बाद रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।

भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा हुआ मंजूर

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। उनकी जगह रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

कोश्यारी ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर कर लिया है।

2019 में बने थे महाराष्ट्र के राज्यपाल

भगत सिंह कोश्यारी 2019 में महाराष्ट्र के राज्यपाल बने थे। उससे पहले कोश्यारी नैनीताल के सांसद भी रह चुके हैं। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सी रविशंकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद कोश्यारी को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया।

2001 में मुख्यमंत्री बने थे कोश्यारी

भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड का मुख्यमंत्री 2001 में बनाया गया था। नवंबर 2000 में उत्तराखंड को देश का 27 वां राज्य बनाया गया। उस समय पहले मुख्यमंत्री रहे नित्यानंद स्वामी की सरकार में कोश्यारी को ऊर्जा मंत्री बनाया गया था।

इसके बाद अक्टूबर 2001 में भाजपा आलाकमान ने कोश्यारी को स्वामी के उत्तराधिकारी के रूप में मुख्यमंत्री पद की ज़िम्मेदारी सौंपी। लेकिन भगत सिंह कोश्यारी केवल पांच महीने ही मुख्यमंत्री रहे। साल 2002 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पराजित कर कांग्रेस सत्ता में आ गई।

उत्तराखंड के बागेश्वर के हैं भगत सिंह कोश्यारी

भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड के बागेश्वर के रहने वाले हैं। कोश्यारी का जन्म 17 जून 1942 को उत्तराखंड के बागेश्वर जिले स्थित चेताबागड़ गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रराम्भिक शिक्षा अल्मोड़ा में पूरी की।

जिसके बाद कोश्यारी आगरा आ गए। यहां उन्होंने आगरा यूनिवर्सिटी से अंग्रेज साहित्य में आचार्य की उपाधि प्राप्त की।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button