Big NewsNational

बड़ी खबर : महाराष्ट्र में भगत दा की पारी को लगेगा ब्रेक, जल्द हो सकता है तबादला!

breaking uttrakhand newsनई दिल्ली : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल बने अभी कुछ ही समय हुआ है, लेकिन इस हुए सियासी घमासान के बीच उन पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। सुप्रीकोर्ट में उन पर कई तरह की कड़ी टिप्पणियां भी की गई।

चर्चा है कि कोश्यारी को जल्द महराष्ट्र से हटाया जा सकता है। मीडिया में इस तरह की कई रिपोर्टें भी छपी हैं। महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम से छवि को पहुंचे नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का तबादला कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र कोश्यारी की जगह ले सकते हैं।

मिश्र हिमाचल प्रदेश से स्थानांतरित होकर सितंबर महीने में ही राजस्थान के राज्यपाल बने थे। उत्तराखंड के सीएम और राज्यसभा सदस्य रह चुके भगत सिंह कोश्यारी पर कांग्रेस ने भी सवाल उठाए हैं। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, राज्यपाल ने संविधान, नियम, कानून, मिसाल और परंपराओं की बिल्कुल परवाह नहीं की। उन्होंने सैंधानिक पद की गरिमा को बेदर्दी से कुचलकर रख दिया।

Back to top button