Big NewsDehradun

भगत दा ने सीएम धामी को दे दी ये बड़ी सलाह, पढ़ें क्या कहा

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल उत्तराखंड वापसी के बाद लगातार चर्चाओं में हैं। एक बार फिर भगत दा चर्चाओं में आ गए हैं। भगत दा ने इस बार सीएम धामी को सलाह दे दी है। जिसके बाद उनकी सलाह को लेकर हर तरफ बातें हो रही हैं।

भगत दा ने सीएम धामी को दे दी सलाह

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी बीते दिनों हरीश रावत के एक पोस्ट के बाद चर्चाओं में आए थे। लेकिन एक बार भगत दा अपने एक बयान के कारण चर्चाओं का विषय बन गए हैं। दरअसल भगत दा ने सीएम धामी को एक सलाह दे दी है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

अधिकारियों को चार दिन फील्ड में भेजने की दी सलाह

भगत दा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को सलाह दी कि अधिकारियों को चार दिन फील्ड में ही रहना चाहिए। ये सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि जब तक आप फील्ड में ही नहीं जाते तब तक काम नहीं होता है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खेती किसानी से जुड़े अधिकारी और डायरेक्टर अगर फील्ड में जाएं तो बेहतर काम होगा। कोई अधिकारी फील्ड में जाते भी होंगे या नहीं इसका कोई अनुमान नहीं है।

अधिकारियों को चार दिन किसानों के बीच होना चाहिए

भगत दा ने कहा कि खेती, किसानी और बागबानी से जुड़े अधिकारियों को हफ्ते में चार दिन किसानों के बीच होना चाहिए। अगर अधिकारी किसानों के बीच उनके साथ होंगे तो इस क्षेत्र में बहुत बढ़िया काम होगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अधिकारियों को किसानों के बीच जाने के लिए कहना चाहिए। अगर वो नहीं जाते हैं तो उन्हें घर बैठने को कहा जाए।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button