Automobiles

Best Cars Under 15 Lakh: 15 लाख रुपये से कम कीमत में खरीदना चाहते हैं गाड़ी? तो बाजार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन कारें

Best Cars Under 15 Lakh: इंडिया में बीते कुछ सालों से कार्स की डिमांड काफी बढ़ गई है। जिसके वजह से कंपनी अलग-अलग प्राइस रेंज में कार्स को लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में अगर आप भी नई गाड़ी खरीदने का सोच रहे है और आपका बजट 15 लाख (Best Cars Under 15 Lakh) तक है तो चलिए आज आपको बताते हैं कि आपके लिए कौन सी कार बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

ये आर्टिकल आपके लिए है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी कारों के बारे में बताएंगे जो इस प्राइस रेंज में बेस्ट है। इसके साथ ही उनकी एवेलिबिलिटी पर भी चर्चा करेंगे। कहीं ऐसा तो नहीं कि आपको अपनी पसंदीदा कार के लिए लंबा इंतजार करना पड़े।

Best Cars Under 15 Lakh: महिंद्रा थार (Mahindra Thar)

महिंद्रा थार' (Mahindra Thar)
Best Cars Under 15 Lakh : Mahindra Thar


अगर आप 15 लाख के अंडर नई कार लेने का सोच रहे है तो महिंद्रा थार आपके लिए बेस्ट है। महिंद्रा थार तीन इंजन ऑप्शंस के साथ आती है। इसमें 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन मौजूद है। दोनों ही इंजन 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। महिंद्रा थार की एक्स शोरूम कीमत 11.25 लाख से शुरू है।

महिंद्री की थार के लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि इस गाड़ी के लिए लंबी वेटिंग है। ये गाड़ी अपने मस्कुलर लुक के चलते युवाओं में खासी फेमस है। अपनी लॉंचिग के बाद से ही इस गाड़ी ने युवाओं में अपनी पकड़ बना ली।

मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga)

Best Cars Under 15 Lakh मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga)
Best Cars Under 15 Lakh: Maruti Ertiga

मारुति सुजुकी की अर्टिगा माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसे 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसके सीएनजी वेरिएंट में 88 पीएस की पॉवर और 121.5 एनएम का टॉर्क उपलब्ध है। मारुति सुजुकी अर्टिगा की एक्स शोरूम कीमत 8.68 लाख रुपये से शुरू है। जो की 13.08 लाख रुपये तक जाती है। हालांकि इस गाड़ी की डिमांड खासी अधिक है और यही वजह है कि इस गाड़ी की डिलीवरी में लंबा वक्त लग रहा है।

हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta)

Best Cars Under 15 Lakh हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta)
Best Cars Under 15 Lakh: Hyundai Creta

हुंडई की क्रेटा में तीन पावरट्रेन ऑप्शंस उपलब्ध है। इसमें 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल,1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल मौजूद है। हुंडई क्रेटा की एक्स शोरूम प्राइज 11 लाख से शुरू होती है और 20.15 लाख रुपये तक जाती है।

हुंडई की क्रेटा इस समय की मोस्ट डिमांडिग गाड़ियों में से एक है। इस गाड़ी के लिए भी आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza)

Best Cars Under 15 Lakh मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza)
Best Cars Under 15 Lakh : Brezza

मारुति ब्रेज़ा में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है। जो जो 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध कराइ गई है। इसका सीएनजी वेरिएंट केवल 5-स्पीड मैनुअल के साथ मौजूद है। मारुति सुजुकी ब्रेजा की एक्स शोरूम कीमत 8.29 लाख से शुरू है और 14.14 लाख रुपये तक जाती है। मिड सेगमेंट में मारुती की ब्रेजा ने अच्छा रिस्पांस दिया। हालांकि क्रेटा से इसे तगड़ा मुकाबला करना पड़ा।

टाटा नेक्सन ( Tata Nexon)

Best Cars Under 15 Lakh टाटा नेक्सन ( Tata Nexon)
Best Cars Under 15 Lakh: TATA Nexon

टाटा की नेक्सन (TATA Nexon) में दोनो ऑप्शन दिए गए है। एक पेट्रोल और दूसरा डीजल। इसमें एक 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और एक 1.5-लीटर डीजल इंजन मौजूद है। टाटा नेक्सन में 4 ट्रांसमिशन विकल्प मिलते है। जिसमें 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड एएमटी और एक नया 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी) शामिल है। नेक्सन की एक्स शोरूम कीमत 8.10 लाख से शुरू होती है और करीब 15.60 लाख तक जाती है।

टाटा की नेक्सन को इसके सेफ्टी फीचर्स खास बना देते हैं। लोग इस गाड़ी को इसके सेफ्टी फीचर्स और बिल्ड क्वालिटी के लिए भी पसंद करते हैं। एसयूवी लुक के साथ इस गाड़ी में कंफर्ट भी मिलता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button