Trendinghighlight

दुनिया की सबसे सुरक्षित कार भी है UNSAFE! Volvo XC90 के ऊपर कंटेनर पलटने से 6 लोगों की मौत

बेंगलुरू में एक खतरनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में वोल्वो कार के ऊपर एक कंटेनर पलट गया। जिससे कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई। ये कार बेंगलुरु बेस्ड कंपनी IAST सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन्स के सीईओ Chandram Yegapagol की थी। दो हफ्ते पहले ही ये कार खरीदी गई थी। Volvo XC90 कार दुनिया की सबसे सेफेस्ट कार मानी जाती है। ऐसे में इस सड़क हादसे के बाद लोग कार की सेफ्टी पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Volvo XC90 के ऊपर कंटेनर पलटने से छह लोगों की मौत

दरअसल ये सड़क हादसा बेंगलुरु के बाहरी इलाके नेलमंगला क्षेत्र में तालेकेरे के पास हुआ। परिवार बेंगलुरू से विजयपुरा जा रहा था। ये हादसा 21 दिसंबर को हुआ।इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि कैसे एक तेज स्पीड से आ रहा ट्रक अचानक से गाड़ी पर गिर जाता है। कंटेनर के वोल्वो कार के ऊपर पलटने से SUV बुरी तरह से उसके नीचे दब गई।

पुलिस जांच में जुटी

अचानक से ट्रक के सामने गाड़ी ने ब्रेक लगा दिए। टक्कट ना हो इसके लिए ड्राइवर ने स्टीयरिंग व्हील घुमा दी। जिसके चलते ये दुर्घटना हो गई। पुलिस इस केस की जांच कर रही है। पुलिस ने ये भी बताया कि ड्राइवर आरिफ को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

हादसे में छह लोगों की गई जान

बता दें कि हादसे वाली कार में बेंगलुरू के एक सॉफ्टवेयर कंपनी के CEO भी सवार थे। उनके साथ उनके परिवार के पांच सदस्य भी कार में मौजूद थे। जिनमें उनके दो बच्चे और भतीजी शामिल थे। इन सभी की इस हादसे में जान चली गई।

दुनिया की सबसे सुरक्षित कार Volvo XC90 भी है UNSAFE!

इस दर्दनाक हादसे के बाद लोग गाड़ी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बता दें कि जिस कार में परिवार सवार था वो Volvo XC90 है। ये कार दुनिया की सबसे सेफेस्ट कार में से एक के रूप में जानी जाती है।

एक यूजर ने कहा, “दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में से एक के रूप में फेमस वोल्वो XC90 ने 2002 में अपने लॉन्च के बाद से ब्रिटेन में जीरो खतरनाक दुर्घटनाएं दर्ज की हैं। फिर भी बेंगलुरू दुर्घटना में 6 लोग मारे गए।”

तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “साल 1959 में एक वोल्वो इंजीनियर ने एक मॉर्डन 3-पॉइंट सीट बेल्ट डिज़ाइन किया और इसे बिना किसी पेटेंट के दुनिया भर में मुफ्त में उपलब्ध कराया. सबसे सुरक्षित कार निर्माताओं में से एक होने के बावजूद वोल्वो बेंगलुरु, नेलमंगला दुर्घटना में छह लोगों के पूरे परिवार को नहीं बचा सका।”

आगे यूजर ने लिखा, “इसका दोष किसको है? क्या यह नियति है? कार की सुरक्षा? या हाईवे के बीच में धीमी गति से चल रही नीली कार, जिसके कारण ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर पर जा गिरा? या क्या यह हमारे देश में सड़क की स्थिति, यातायात और कुल मिलाकर खराब ड्राइविंग मानकों का दोष है?”

तो वहीं अन्य ने लिया, “भले ही XC90 को बेहतर सेफ्टी के साथ डिजाइन किया गया हो, लेकिन यह भयानक दुर्घटना दिखाती है कि जीवन कितना नाजुक हो सकता है और कैसे सबसे अच्छी तकनीक की भी सीमाएं होती हैं।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button