Big NewsUttarakhand

अपर सचिव की वर्चुअल बैठक से गायब रहना पड़ा भारी, छह पर हुई कार्रवाई

अपर सचिव की वर्चुअल बैठक से गायब रहने पर पांच प्राचार्यों समेत छह उच्च शिक्षाधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने पर छह पर कार्रवाई हुई है।

अपर सचिव की वर्चुअल बैठक से गायब रहना पड़ा भारी

राजकीय महाविद्यालयों के पांच प्राचार्यों समेत छह उच्च शिक्षाधिकारियों को शासन के निर्देशों का उल्लंघन करना मंहगा पड़ा है। अपर सचिव की वर्चुअल बैठक में अनुपस्थित रहने पर तीन प्राचार्यों समेत चार को परिनिंदा प्रविष्टि दी गई है। इसके साथ ही दो प्राचार्यों को कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

उच्च शिक्षाधिकारियों की प्रोन्नति पर तीन साल तक रोक

दो प्राचार्यों का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण करने की संस्तुति की गई है। इसके साथ ही इन सभी उच्च शिक्षाधिकारियों की प्रोन्नति पर तीन साल तक रोक लगा दी गई है। बता दें कि ये सभी अपर सचिव की वर्चुअल बैठक में अनुपस्थित थे। जिसके बाद शासन ने इन्हें बताओ नोटिस जारी किए थे। संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर उन पर कार्रवाई की गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button