highlightNainital

हल्द्वानी में मधुमक्खियों का कहर, 60 लोगों पर किया हमला, बीच सड़क पर मच गया हड़कंप

हल्द्वानी में मधुमक्खियों का कहर देखने को मिला है। काठगोदाम के पास मधुमक्खियों के झुंड ने सड़क से जा रहे राहगीरों और बाइक सवारों पर हमला कर दिया। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों ने करीब 60 से ज्यादा लोगों पर हमला कर दिया।

हल्द्वानी में मधुमक्खियों का कहर

हल्द्वानी के काठगोदाम के पास मंगलवार को सड़क पर जा रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस दौरान मधुमक्खियों से बचने के लिए लोग चारों ओर भागने लगे। कुछ सड़क पर ही लेट गए तो कुछ पेड़ों की ओट में जाके छिप गए। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

तीन लोग गंभीर रूप से घायल

मधुमक्खियों की हमले का 60 लोग शिकार हो गए। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कॉलटैक्स नहर कवरिंग रोड से लगे एक होटल के पीछे मधुमक्खियों का छत्ता था। किसी ने इस पर पत्थर मार दिया। जिसके बाद मधुमक्खियों ने वहां से गुज रहे लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियां नहर कवरिंग रोड से नैनीताल रोड तक जा रहे लोगों पर टूट पड़ी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button