RudraprayagBig News

रुद्रप्रयाग में भालू ने किया दो महिलाओं पर हमला, हेली सेवा से पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर

रुद्रप्रयाग में भुनालगांव क्षेत्र में भालू ने आतंक मचाया हुआ है। शनिवार सुबह एक भालू ने अचानक दो महिलाओं पर हमला कर दिया। महिलाओं की हालत को गंभीर देख हेली सेवा से अस्पताल पहुंचाया गया है।

रुद्रप्रयाग में भालू ने किया दो महिलाओं पर हमला

शनिवार सुबह भुनालगांव क्षेत्र में भालू ने दो महिलाओं पर अचानक हमला कर दिया। हमले में बुरांसी देवी पत्नी स्व. मदन सिंह और शशि देवी पत्नी कुंवर सिंह निवासी भुनालगांव गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है भालू नेदोनों महिलाओं के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों को बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे भारी मात्रा में रक्तस्राव हुआ।

हेली सेवा से पहुंचाया अस्पताल

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना PHC बक्सीर को दी। सूचना मिलते ही PHC बक्सीर की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं को हेली सेवा के माध्यम से अगस्तमुनि लाया गया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती किया है।

रुद्रप्रयाग में भालू की दहशत: दो महिलाओं पर किया हमला, हेली सेवा से पहुंचाया अस्पताल

अगस्तमुनि में चल रहा महिलाओं का इलाज

मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राम प्रकाश ने बताया कि दोनों महिलाओं को PHC बक्सीर के प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसके बाद दोनों घायलों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से अगस्तमुनि लाया गया है। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा गया है। डॉक्टरों की टीम दोनों घायलों का उपचार कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button