highlightNational

WhatsApp करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, ठगी का ये नया तरीका पढ़कर आप भी हो जाएंगे हैरान

अक्सर आप साइबर ठगी के मामलों के बारे में पढ़ते रहते होंगे। साइबर ठग कभी कॉल या मैसेज के से लोगों को लूट रहे हैं। लेकिन अब साइबर ठगों ने ठगी के लिए नया तरीका ढूंढ लिया है। अब ठग व्हाट्सप्प के जरिए लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। अगर आपको भी अपने बॉस के नाम से व्हाट्सप्प पर कोई मैसेज मिलता है तो सावधान हो जाएं।

WhatsApp करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, कहीं आप ना हो जाएं ठगी का शिकार

WhatsApp का इस्तेमाल आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति करता है। लोग इस पर भरोसा भी करते हैं। इसी को देखते हुए साइबर ठग अब ठगी के लिए व्हाट्सप्प का इस्तेमाल कर रहे हैं।

क्योंकि उन्हें भी पता है कि WhatsApp आज दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप है। साइबर ठग अब कर्मचारियों से उनका बॉस बनकर ही ठग रहे हैं। इस तरह की ठगी के स्क्रीनशॉट भी सामने आया है। लोग स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं।

बॉस बनकर WhatsApp पर दिया जा रहा है ठगी को अंजाम

साइबर ठग WhatsApp पर लोगों को बॉस के नाम पर मैसेज भेज कर ठग रहे हैं। एक लिंकडिन पोस्ट के मुताबिक व्हाट्सएप पर मीशो के एक कर्मचारी को उसके सीईओ के नाम से एक मैसेज मिला। पहले तो मैसेज देखकर कर्मचारी का सिर घूम गया। लेकिन बाद में बारिकी से देखने पर पता चला कि यह तो ठगी का नया तरीका है।

सोशल मीडिया पर मीशो के कर्मचारी ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

सोशल मीडिया पर मीशो के कर्मचारी ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि जिस व्हाट्सएप नंबर से उन्हें मैसेज मिला था, उसमें उनके बॉस विदित आत्रे की प्रोफाइल फोटो लगी थी। मैसेज की शुरुआत हैलो के साथ हुई। इसके बाद ठग ने अपनी चाल चल दी। 

ठग ने मैसेज किया कि मैं वर्तमान में एक क्लाइंट के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल पर हूं और मुझे इस क्लाइंट को कुछ गिफ्ट करना है। क्या आप कंफर्म कर सकते हैं कि आप इसे पेटीएम से यह खरीद सकते हैं? 

जिसके बाद उन्हें शक हुआ तो उन्होंने नंबर चेक किया। नंबर चेक करने पर पता चला कि वो कोई इंटरनेशनल नंबर है। यही नहीं ये मैसेज देश के कई और कंपनियों के सीईओ को मिला है।

एक अन्य यूजर ने शेयर किया चैट का स्क्रीनशॉट

ऐसा ही एक पोस्ट एक अन्य यूजर ने भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें साइबर ठग ने मैसेज में लिखा है कि मेरा नाम अनिता है।

मैं एचआर करियरबिल्डर लिमिटेड इंडिया से हूं। हमारी कंपनी कुछ लोगों को पार्ट-टाइम जॉब के लिए भर्तियां कर रही है। जिसके लिए एक दिन में 10 से 15 मिनट के लिए 800 से 1500 रुपये मिलेंगे।

ऐसे बच सकते हैं इस तरह की ठगी से

इस तरह की ठगी से बचने के लिए किसी भी तरह के मैसेज का रिप्लाई करने से पहले उसके नंबर का कंट्री कोड चेक कर लें। अगर आप जिस व्यक्ति से बात कर रहे हैं और वह कहता है कि वह भारत से है लेकिन उसका फोन नंबर किसी दूसरे देश का है तो ऐसे में आप सावधान हो जाइए।

कई बार स्कैम के लिए स्पूफ नंबर से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया जाता है। ये स्पूफ नंबर अक्सर यू.एस. नंबर होते हैं। इसलिए अगर आपको अचानक किसी अजीब नंबर से मैसेज प्राप्त होता है तो तुरंत रिप्लाई ना करें। ऐसे मैसेज मिलने पर सावधान रहें। ये एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट हो सकता है और आपको ठगी का शिकार बना सकता है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button