Trendinghighlight

Google Map ने दिखा दिया गलत रास्ता, अधूरे पुल पर चढ़ी कार, तीन लोगों ने गंवाई जान

आजकल कहीं भी किसी अंजान जगह जाना हो तो लोग बिना किसी परेशानी के गूगल मैप(Google Map) के सहारे सफर तय कर लेते है। लेकिन गूगल मैप पर इतना भरोसा करना जानलेवा भी साबित हो सकता है। ऐसे कई मामले सामने आए है जब जीपीएस (GPS) सुनसान, उबड़-खाबड़ और बंद रास्ते पर हमें ले जाता है। ऐसा ही एक मामला यूपी के बरेली(Bareilly News) से सामने आ रहा है। जहां पर कार में सफर कर रहे लोगों को जीपीएस ने सबसे फास्ट रूट में अघूरे पुल का रास्ता दिखा दिया। जिसके चलते पुल से गाड़ी नीचे को जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

गूगल मैप के सहारे जा रहे थे लोग (Google Map Showed Wrong Route)

दरअसल बीते साल जुलाई में फरीदपुर के खल्लपुर गांव के पास बरेली को बदायूं से कनेक्ट करने के लिए बनाए गए पुल की एप्रोच रोड कट गई थी। ऐसे में गांव और पुल के बीच नदी बहने लगी। साथ ही अधूरे पुल का एक हिस्सा नदी की तरफ खुला। इसमें आवागमन बंद कराने के लिए पुल की शुरुआत में एक पतली दीवार बनवाई गई थी। लेकिन ग्रामीणों ने वो दीवार तोड़ दी। जिसके बाद पुल का रास्ता बंद करने के लिए प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया।

अधूरे पुल पर चढ़ी कार

इसी रास्ते से कार में सवार लोग गुरुग्राम से एक शादी में जाने के लिए फरीदपुर आ रहे थे। रास्ते के लिए लोगों ने गूगल मैप का इस्तेमाल किया। इसी के चलते वो अधूरे पुल पर चढ़ गए और हादसे में तीन लोगों की जान चली गई।

भतीजी की शादी में जा रहे थे लोग

जानकारी के मुताबिक, खल्लपुर गांव के पास हुई मौत में चचेरे भाई विवेक चौहान और कौशल अपनी भतीजी की शादी में शिरकत करने नेफरीदपुर जा रहे थे। इस कार में एक और शख्स सवार था जिसका नाम अमित था।

ये भी पढ़े:- दिल्ली में बिकने लगी साफ हवा, इतनी है ऑक्सीजन की कीमत

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button