Big NewsInternational News

फिर हुआ हादसा!, कॉलेज पर गिरा एअर फोर्स का F-7 प्लेन, कई लोगों की मौत की खबर

Bangladesh Air Force Plane Crash: दुनियाभर में हाल ही के समय में कई प्लेन हादसे देखने को मिल रहे हैं। इस क्रम में एक और प्लेन क्रेश हो गया। बांग्लादेश के ढाका में वायुसेना का एक ट्रेनिंग जेट F-7 BJI क्रेश हो गया। ये क्रेश कॉलेज के कैंपस से जा टकराया। ऐसे में इस घटना में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

Bangladesh Air Force Plane Crash

ये भी पढ़ें:- मुंबई लोकल ट्रेन ब्लास्ट केस: सभी 12 आरोपियों को High Court ने किया बरी, फांसी की सजा हुई रद्द

स्कूल पर गिरा एअर फोर्स का F-7 प्लेन Bangladesh Air Force Plane Crash

इस भयानक हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कॉलेज और स्कूल की बिल्डिंग को भारी नुकसान हुआ है।

बांग्लादेशी आर्मी की ओर से इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बताया कि ये सोमवार दोपहल को ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बांग्लादेश वायु सेना का एक F-7 BGI प्रशिक्षण विमान क्रेश हुआ है। विमान ने डेढ़ मिनट की उड़ान भरी थी।

ये भी पढ़ें:- हर महीने 50,000 रुपए!, अब आप भी काट सकते हैं लोगों का चालान, पैसा भी मिलेगा

कई लोगों की मौत की खबर

सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो वायरल हो गया। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे धू-धू कर क्रेश विमान जल उठा। इसमें जलता हुआ मलवा और जख्मी लोग भी देखे जा सकते है। इस घटना से चारों तरफ धुआं और चीख-पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें:- दुल्हन बनी महाकुंभ गर्ल Monalisa, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

घायल हुए लोगों को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन फिलहाल अभी तक कितने लोगों की मौत हुई है इसका सटीक आकंड़ा पता नहीं चल सकता है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार एक शख्स के मौत की खबर है। आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में कई लोगों की जान गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें