EntertainmentHighlight

दुल्हन बनी महाकुंभ गर्ल Monalisa, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

Monalisa First Film Look Viral: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसको देखकर हर कोई हैरान है। लोगों को लग रहा है कि कहीं उनकी शादी तो नहीं हो गई। लेकिन नहीं ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल मोनालिसा ने ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रख लिया है। वो अपनी पहली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

दुल्हन बनी महाकुंभ गर्ल Monalisa Monalisa First Film Look Viral

मोनालिसा फिल्म के लिए काफी एक्साइटिड है। फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने फिल्म शूटिंग के बारे में बताया। उन्होंने मोनालिसा की कई फोटोज शेयर कर लिखा, “भीषण गर्मी भी टीम के हौसले पर भारी नहीं पड़ी। सभी जी जान से लगे हैं। एक सताए हुए फिल्म निर्देशक के सपने को पूरा करने में “द डायरी ऑफ मणिपुर” की शूटिंग जारी है।” ऐसे में उन्होंने फिल्म से मोनालिसा का पहला लुक भी रिवील कर दिया।

फिल्म की शूटिंग से पहला लुक हुआ वायरल

इस फोटोज में मोनालिसा दुल्हन के लुक में दिखाई दे रही हैं। जिसमें वो काफी खुश हैं। मोनालिसा इस लुक में काफी खुबसूरत लग रही है। जिसमें उन्होंने माथा पट्टी से लेकर बड़ी सी नथ पहनी हुई है।

रेप के केस में बेल पर बाहर है फिल्म के डायरेक्टर

आपको बता दें कि म्यूजिक वीडियो के बाद अब Monalisa अपनी पहली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा है। जिनपर बीते दिनों रेप के आरोप लगे थे। जिसके लिए वो जेल भी गए थे। फिलहाल वो बेल पर बाहर हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें