Char Dham Yatra 2023HighlightUttarakhand

चारधाम यात्रा के दौरान प्लास्टिक के रेन कोट पर प्रतिबंध, QR कोड लगाकर ही बेच पाएंगे प्लास्टिक की बोतलें

चारधाम यात्रा शुरू होने में अब थोड़ा ही समय शेष है। जिसे देखते हुए शासन प्रसाशन अपनी कमर कसे हुए है। इसी क्रम में उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला के निर्देश पर उपजिलाधिकारी बड़कोट जितेंद्र कुमार ने यात्रा व्यवस्थाओं के गतिमान कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कार्यदायी संस्थाओं को युद्धस्तर पर निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने यात्रा तैयारियों पर स्थानीय व्यापारियों के साथ भी चर्चा की। इस दौरान धाम में प्लास्टिक रेन कोट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और प्लास्टिक की बोतलों पर क्यूआर कोड लगाकर ही बेचने के लिए व्यापारियों की ओर से सहमति दी गई।

Ban on plastic raincoats during Chardham Yatra\

यात्राकाल के लिए संयुक्त चेकपोस्ट बनाने को स्थान चिह्नित

उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बड़कोट और जानकी चट्टी में यात्राकाल के लिए संयुक्त चेकपोस्ट बनाने को स्थान चिह्नित किया। जानकी चट्टी व पैदल मार्ग पर पब्लिक एनाउंसमेंट और प्रकाश की व्यवस्था के लिए उपयुक्त स्थान का चयन किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र विद्युत व्यवस्था को सुचारू करने के निर्देश दिए।

हनुमान चट्टी में घोड़ा-खच्चरों के लिए पंजीकरण स्थल का भी निरीक्षण किया। साथ ही घोड़ा-खच्चरों के लिए गर्म पानी की व्यवस्था का डेमोस्ट्रेशन भी किया। उपजिलाधिकारी ने स्याना चट्टी से फूल चट्टी तक यमुनोत्री हाईवे के कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा मार्ग का सड़क सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया और जहां डेंजर जोन हैं, वहां डेलीनेटर क्रैश बैरियर आदि लगाने के निर्देश दिए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें