Big NewsDehradun News

बिल्डर साहनी के आत्महत्या मामले में आरोपियों की जमानत खारिज, सुसाइड नोट में सामने आया था नाम

देहरादून के नामी बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी के आत्महत्या मामले में अदालत ने अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता की जमानत को खारिज कर दिया है। बता दें शनिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था। जिसके बाद गुप्ता बंधु के वकील ने जमानत के लिए याचिका डाली थी।

आरोपियों की जमानत खारिज

सोमवार को दोनों पक्षों के जजों ने अदालत के सामने अपनी दलील रखी थी। तृतीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने जमानत को खारिज कर दिया है। बता दें शनिवार को दी दोनों आरोपी अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

बिल्डर आत्महत्या मामले में सामने आया था नाम

शुक्रवार को देहरादून के नामी बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता का नाम सामने आया था। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सुसाइड नोट में सामने आया था नाम

सतेंद्र सिंह साहनी ने सुसाइड नोट में लिखा था की वो अपने बिज़नेस पार्टनर संजय गर्ग के साथ दो नए प्रोजेक्ट को लेकर काम कर रहे थे। प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए हमारे पास ज्यादा पैसे नहीं थे लेकिन मार्किट में अच्छी छवि होने के कारण उन्होंने लैंड ओनर से मदद मांगी। जिसके लिए वे तैयार भी हो गए। प्रोजेक्ट की प्लानिंग के दौरान वे एक नामी कारोबारी के संपर्क में आए।

कारोबारी इस प्रोजेक्ट के लिए 85 प्रतिशत इन्वेस्टमेंट करने को तैयार हो गए। जिसके बाद एक प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने लगा। इस बीच कारोबारी ने उनसे बातचीत बंद कर दी और उनके दूसरे सहयोगी प्रोजेक्ट को लेकर भागीदारी लेने लगे। कुछ समय बाद कारोबारी साहनी और उनके पार्टनर पर दबाव बनाने लगे। जिसके चलते उन्हें मौत को गले लगाना पड़ा। 

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें