UttarakhandBageshwar newsBig News

बागेश्वर: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत

बागेश्वर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। कपकोट में पतियासार के पास एक कैंपर वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।

बागेश्वर में दर्दनाक हादसा

दर्दनाक हादसा मंगलवार दोपहर करीब चार बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कैंपर वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पाकर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक वाहन में सवार तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस की टीम ने मृतकों के शवों को खाई से निकाल दिया है।

मृतकों का विवरण

मृतकों की पहचान बलराम (50) पुत्र किशन राम निवासी तल्ला सूपी गोविंद सिंह (45) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी तल्ला सूपी और संजय राम (25) पुत्र हुकुम राम निवासी रिखाड़ी के रूप में हुई है। पुलिस की टीम ने सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें