Big NewsBageshwar

बागेश्वर : धूप खिलते ही दरकने लगे पहाड़, भू-स्खलन से लोग परेशान, कई गांव खतरे की जद में

प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश के बाद धूप खिलते ही पहाड़ दरकने लगे हैं। भू-स्खलन की घटनाएं सामने आने लगी हैं। बागेश्वर में धूप खिलते ही पहाड़ियां तेजी से दरक रही हैं। जिस से लोगों में दहशत का माहौल है।

बागेश्वर में धूप खिलते ही दरकने लगे पहाड़

भारी बारिश के बाद धूप खिलते ही लोगों ने राहत की सांस ली ही थी कि उनकी चिंताएं और भी बढ़ गई। धूप के आते ही बागेश्वर में कई पहाड़ियां दरकने लगी हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर से बारिश की संभावना बताई है। जिसके बाद ग्रामीणों की चिंता और भी बढ़ गई है।

लगातार हो रहे भूस्खलन ने उड़ाई लोगों की नींद

बागेश्वर में दोफाड़ क्षेत्र के नाघर गांव के नीचे बारिश के बाद से लगातार भूस्खलन हो रहा है। लगातार हो रहे भू-स्कलन के कारण ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रहे भू-स्खलन से हम परेशान है। लेकिन कोई भी हमारी सुध नहीं ले रहा है।

नहीं थम रही भू-स्खलन की घटनाएं

भारी बारिश के बाद से बादेश्वर जिले में कई स्थानों पर भू-स्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिस से आम जनता परेशान है। बागेश्वर-धरमघर और पपों-रतराइस मोटर मार्ग भूस्खलन के कारण खतरे की जदल में है। इसके आस-पास के गांवों में भी जमीन धंस रही है। लोग प्रशालन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

2 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में बारिश से राहत नहीं मिलेगी। चार अगस्त से 12 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में अब तक सामान्य से 52 फीसदी बारिश कम हुई है। हालांकि जुलाई में अभी तक सामान्य से 39 फीसदी अधिक बारिश हुई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button