BageshwarBig NewsUttarakhand

बागेश्वर: एल्बेंडाजोल दवा खाने के बाद अचानक बिगड़ी 11 बच्चों की तबियत, अस्पताल में चल रहा इलाज

आज प्रदेश भर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश के 13 जिलों में स्कूली छात्र- छात्राओं को कृमि नाशक दवा पिलाई गई। वहीं बागेश्वर जनपद के जूनियर हाईस्कूल भतरीता को दवाई पिलाने के बाद अचानक कई बच्चों की तबियत खराब हो गई।

दवा खाने के बाद अचानक बिगड़ी बच्चों की तबियत

बच्चों को आनन फानन में 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बच्चों को एन्जीत की गोली खिलाई गई थी। जिसके बाद उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई। सभी 11 बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह बोरा ने बताया कि आज विद्यालय में खाना खाने के बाद 30 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई थी। दवा खिलने के बाद 11 बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ गई।

इन बच्चों का चल रहा अस्पताल में उपचार

मोहित थापा (13)
सुमित कुमार(15)
आयुष कुमार(12)
पीयूष कुमार(12)
मानसी आर्य (10 )
शिखा आर्य (13)
कोमल आर्य (12)
दीपिका (13 )
रौनक कन्याल (12 )
अंजली आर्य(13)

जानकारी के मुताबिक प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह बोरा ने बताया की दवा खाने के बाद ये सभी बच्चे उल्टी करने लगे। एक से ज्यादा बार बच्चों ने उल्टी की जिसके बाद शिक्षक परेशान हो गए। जिसके बाद सभी बच्चो को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। प्रधानाध्यापक ने बताया की सभी बच्चों की तबियत फिलहाल ठीक है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button