Big NewsBageshwar

बागेश्वर उपचुनाव : जल्द ही घोषित हो सकता है परिणाम, 12वें राउंड के बाद ये है हाल

बागेश्वर उपचुनाव के लिए 12वें राउंड की मतगणना हो चुकी है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी को 29,108 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस को वोट मिले हैं। बीजेपी 2357 मतों से आगे है।

12वें राउंड के बाद बीजेपी 2357 वोटों से आगे

बागेश्वर उपचुनाव के लिए 12वें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी को 29,108 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस को 26,751 मत प्राप्त हुए हैं। बीजेपी 2357 मतों से आगे है। 12 वें राउंड की मतगणना के बाद जल्द ही परिणाम घोषित हो सकते हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अभी से जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

11वें राउंड के बाद बीजेपी 2,598 वोटों से आगे

बागेश्वर उपचुनाव में बीजेपी जीत की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है। 11 वें राउंड की मतगणना के बाद पार्वती दास को 31,411 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 24,864 वोट मिले हैं। बीजेपी 2,598 वोटों से आगे चल रही है।

दसवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी 2359 मतों से आगे

बागेश्वर उपचुनाव के लिए दसवें राउंड की मतगणना समाप्त हो चुकी है। जिसमें भाजपा प्रत्याशी 2359 मतों से आगे चल रही हैं। पार्वती दास को 27223 वोट तो कांग्रेस प्रत्याशी को 24864 मत प्राप्त हुए हैं।

नौवें राउंड में पार्वती दास 2261 मतों से निकली आगे

बीजेपी       पार्वती दास           23420
कांग्रेस       बसंत कुमार         21159
यूकेडी         अर्जुन देव            587
एसपी          भगवत प्रसाद       447
यूपीपी         भागवत कोहली     191
नोटा                                     903

आठवें राउंड की मतगणना BJP प्रत्याशी 2177 मतों से आगे

बागेश्वर उपचुनाव के लिए आठवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। जिसमें बीजेपी 2177 मतों से आगे है। बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास को 20850 मत और कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 18673 मत प्राप्त हुए हैं।

बीजेपी       पार्वती दास           20850
कांग्रेस       बसंत कुमार          18673
यूकेडी        अर्जुन देव            520
एसपी         भगवत प्रसाद        394
यूपीपी        भागवत कोहली     170

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button