Big NewsBageshwar

बागेश्वर उपचुनाव : बीजेपी ने बचाई बागेश्वर की सीट, पार्वती दास ने दर्ज की जीत

बागेश्वर उपचुनाव के लिए अंतिम चरण की मतगणना समाप्त हो गई है। बीजेपी प्रत्याशी ने 2405 मतों से जीत दर्ज की है। इसी के साथ बीजेपी बागेश्वर की सीट को बचाने में सफल हो गई है।

बागेश्वर उपचुनाव में पार्वती दास ने दर्ज की जीत

बागेश्वर उपचुनाव में 2405 वोट से भाजपा ने बागेश्वर में जीत की हासिल की है। हालांकि अभी फाइनल टैली आना बाकी है। लेकिन इसी के साथ भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई है। उपचुनाव में कंग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार दूसरे स्थान पर रहे। इसके साथ ही तीसरे स्थान पर नोटा रहा।

भाजपाईयों में खुशी का माहौल

बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास की जीत से बागेश्वर के सात पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। बागेश्वर में भाजपा कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाने के साथ ही बधाई दे रहे हैं।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाने के साथ ही आतिशबाजी से जीत का जश्न मनाया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को कार्याकर्ताओं ने फूल मालाएं पहना कर जीत की बधाई दी।

भाजपा को 33,247 तो कांग्रेस को मिले 30,842

बागेश्वर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कुल 33,247 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के खाते में 30,842 वोट आए। कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही। बता दें कि नोटा 1257 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button